रूद्रपुर।17 फरवरी, 2025 नगर निगम रूद्रपुर को कचरे के ढेर के स्थान को एक सुन्दर क्षेत्र में बदलने के साथ ही कचरे से उर्जा संयंत्र की स्थापना के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। नगर निगम रुद्रपुर को यह सम्मान

दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेन्टर में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नगर निगम रुद्रपुर को पुरस्कार मिलने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों को बधाई दी है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, विवेक राय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ0 अमृता शर्मा, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, ओसी गौरव पाण्डेय मौजूद थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
