रूद्रपुर, 17 फरवरी, 2025 चकबंदी कार्यों में तेजी लाने को लेकर जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है बता दें कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कार्यालय सभागार में चकबंदी कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होने उपजिलाधिकारियों सटलमेंट ऑफिसर कंसोलिडेशन (एसओसी) को चकबन्दी कार्यों की टाईम लाईन निर्धारित करते हुए कार्यों का सम्पादन कराने के निर्देश दिये ताकि चंकबन्दी कार्यों में गति आ सके। उन्होने उपजिलाधिकारियों को चकबन्दी कार्यों की प्रतिदिन कार्य प्रगति लेने के निर्देश भी दिये।

जिलाधिकारी ने नपद मेंसीलिंग भूमि की जानकारियां लेते हुए कहा कि जनपद में विकास कार्यों व बड़े प्रोजेक्ट लगाने हेतु भूमि की आवश्यकता होती है।

इसलिए सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में सीलिंग भूमि को चिन्हित करते हुए सरकार के कब्जे में ले। उन्होने कहा कि जिन सीलिंग भूमि पर वाद चल रहे है उन भूमि वादों की वर्तमान स्थिति जांच कर अपर जिलाधिकारी व जिलाधिकारी कार्यालय के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा यदि भूमि वादों के निस्तारण जिला स्तर से या जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) की राय अथवा सहायता चाहिए तो अवश्य दी जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, ओसी गौरव पाण्डे, चकबन्दी अधिकारी सुभाष गुप्ता, सहित सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
