काशीपुर। 21 फरवरी 2025 अवैध खनन की रोकथाम को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो जेसीबी तथा तीन डंपर सीज किए हैं। बता दे की

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम को लेकर अभियान चलाये हुए।

पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर तथा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के कुशल निर्देशन में चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम जुड़का, गांधीनगर खत्ता में सघन चेकिंग व छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध खनन का कार्य करते हुए दो जेसीबी मशीन (UK18R9793, UK18T6133) तथा तीन डम्पर (UK06CA9660, UK18CA4307, UK18CA0604) सीज़ किये गये, अवैध खनन के संबंध में रिपोर्ट संबंधित विभाग के प्रेषित की गई है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
