काशीपुर। 2 मार्च 2025 बैंक अकाउंट से पैसे निकालने वाले दो साइबर लोगों को पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और 9 लाख 80 हजार नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
ठगी करने में प्रयुक्त कार , 02 तमंचे और 9 लाख 80 हजार रुपये बरामद

जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया किएसओजी काशीपुर व काशीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग की जा रही थी। दौराने चैकिंग मुखविर की सूचना पर मौ0 लक्ष्मीपुर पटटी पर दो व्यक्ति एक कार में मोटी रकम लेकर अवैध अस्लाह के साथ काशीपुर क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा डिजायन सेण्टर के पास लक्ष्मीपुर पटटी तिराहे पर यूके-07-बीडी 7018 को रोककर कर चैक किया गया तो वाहन में सवार मौ0 दाउद पुत्र मौ0 अयुब निवासी चांद मस्जिद के पास जसपुर जनपद ऊधमसिंहनगर व तरूण भारद्वाज पुत्र मनोज शर्मा निवासी मौ0 नत्था सिंह थाना जसपुर जनपद ऊधमसिंहनगर के कब्जे से 01-01 तमंचा 315 बोर व कार में रखे 9 लाख 80 हजार रूपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि उनके पास से जो रूपये बरामद हुए हैं वह साइबर ठगी के रूपये हैं जिसे हम लोग विभिन्न फर्म व लोगों के एकाउण्ट में डलवाकर उन्हें कुछ रूपये देकर व स्वयं 3-4 प्रतिशत खुद रखकर आगे दे देते हैं जिससे कि हमें मोटा मुनाफा होता है। कल दिनांक 28-02-25 में जो 9 लाख 80 हजार रूपये बरामद हुए है वह हमने दिलशाद पुत्र वजीर अहमद निवासी ढेला बस्ती के खाते में 990000 डलवाये और 980000 ले लिये जिसे हम आगे देने जा रहे थे। उक्त सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है घटना में संलिप्त लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी काशीपुर,उप निरीक्षक मनोज धौनी कोतवाली काशीपुर,हे0 का0 विनय कुमार,एसओजी, का0 कैलाश तोमक्याल,का0 दीपक कठैत एसओजी,का0 प्रदीप कुमार एसओजी,का0 कुलदीप एसओजी,का0 अनिल आगरी कोतवाली काशीपुर,का0 अमरजीत कोतवाली काशीपुर आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
