खटीमा 10 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री के खटीमा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने उनका फूल मलाई पहनकर जोरदार स्वागत किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से मुलाकात कर जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया तथा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीपेड लोहिया हेड में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम अशोक जोशी, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
