काशीपुर 13 अप्रैल 2025 पुलिस ने अलग-अलग स्थान से लापता 4 नाबालिक किशोरियों को बरामद कर परिजनों को सपुर्द कर दिया है।बता दें कि जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि कोतवाली काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.04.2025 व11.04.2025 को अलग-अलग स्थानो से 04 नाबालिक बालिकाओं के गुम होने की शिकायत प्राप्त होने पर कोतवाली काशीपुर में तत्काल उक्त 04 प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत किया गया।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला अपराध के प्रति गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत उक्त गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशो के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित की गयी। गठित टीमों के द्वारा सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन तथा परिजनों एवं अन्य संदिग्धो से गहन पूछताछ कर चारो नाबालिक किशोरियों को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
