काशीपुर। 14 अप्रैल 2025 साप्ताहिक बाजार को लेकर ग्रामीणों ने चौराहे पर बाजार लगाए जाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर सरकार से साप्ताहिक बाजार पहले की भांति लगाये जाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया है।

बता दें कि ग्राम पंचायत बसई में शहीद सरदार भगत सिंह चौराहे पर पिछले 40 वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार तथा प्रत्येक बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाता था परंतु पिछले सप्ताह से पुलिस प्रशासन के द्वारा चौराहे पर साप्ताहिक बाजार लगाए जाने के लिए मना कर दिया गया।

इस बृहस्पतिवार को बरसों से लगता आ रहे बाजार को पुलिस प्रशासन के द्वारा बंद कर दिया गया है इसके विरोध में ग्रामीण और बाजार में फड़ लगाने वाले सब्जी व्यापारियों ने रोड के किनारे शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार से सप्ताह में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को पूर्व की भांति लगाए जाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में टोनी सिंह,भोपाल सिंह, गिरिराज सिंह, महेंद्र सिंह, वीर सिंह, होरी सैनी, बबलू सैनी, ओमप्रकाश सिंह, अली राजा, छुट्टन, मोती लाल, राजेंद्र सिंह, अंकुर अरोरा,आदि ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा शहीद सरदार भगत सिंह चौराहे पर लगने वाले प्रत्येक रविवार तथा प्रत्येक बृहस्पतिवार को लगने वाले बाजार को पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाने नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन बाजार में लगाने वाले फड़ तथा सब्जी बेचने वाले व्यक्तियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं जिसकी वजह से इस सप्ताह का बाजार नहीं लगाया गया। जिससे उन्हें उनके रोजगार में बड़ी रुकावट हो रही है।

उन्होंने बताया कि उनका गुजर बसर का कोई जरिया नहीं है वह सप्ताह में होने वाले दो बाजारों में पूरे सप्ताह का घर का खर्च निकाल लिया करते थे परंतु बाजार बंद होने से उनके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। बच्चों तथा परिवार को पालन पोषण के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन पर दया करते हुए पूर्व की भांति लगने वाला साप्ताहिक बाजार बंद ना किया जाए बल्कि उनकी तरफ देखते हुए बाजार को फिर से इस स्थान पर लगाने दिया जाए जिससे कि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
