काशीपुर।28 अप्रैल 2025 कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में तारीखों पर उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय से जारी वारंटो के आधार पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दें कि कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंटो के आधार पर आरोपी मौ0 शहजाद पुत्र मौ0 इमरान निवासी जीत कालोनी महेशपुरा काशीपुर,मौ0 नईम मलिक पुत्र भोलू निवासी काजीबाग कटोराताल काशीपुर,अनुज तोमर पुत्र जसपाल सिंह तोमर नि0 नई सब्जी मण्डी काशीपुर कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा भिन्न भिन्न मामलों में गिरफतार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम,उ0नि0 मनोज धौनी,उ0नि0 भूपाल राम पौरी,उ0नि0 गिरीश चन्द्र,हे0का0 संजय कुमार,का0 गिरीश मठपाल,का0 तारा चन्द्र आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
