गदरपुर। 16 मई 2025 थाना गदरपुर पुलिस ने खेत से 8 दिन पूर्व चोरी हुई किसान की हैरो को पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से बरामद कर आरोपियों को चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दे कि गदरपुर महतोष निवासी विपुल विश्वास उर्फ भोला पुत्र श्री स्व० गोकुल विश्वास नि० पिपलिया नं० 1 थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर द्वारा थाना गदरपुर में 7 मई 2025 को तहरीर देकर बताया था कि उसके ग्राम सूरजपुर स्थित खेत में रखे हैरो को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने ले गए है उपरोक्त मामले में पुलिस ने मुकदमा धारा 305(ए) /331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, कर मुखबिर तैनात किये गये थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्त 1- सौरभ कुमार पुत्र खूब सिंह निवासी ग्राम रायभूड़ थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश,तथा किशन लाल पुत्र स्व0 श्री मोती लाल निवासी ग्राम सूरजपुर नम्बर-01 थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, के कब्जे से चोरी हुई हैरो मशीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद ट्रैक्टर महिन्द्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI रंग लाल, बिना नम्बर प्लेट के साथ अन्तर्गत धारा 303 (2)/317 (2) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान, उ0नि0 श्री पवन जोशी ( प्रभारी चौकी महतोष) कानि0 1312 कुन्दन सिंह थाना गदरपुर 4-कानि0 114 कुन्दन सिंह आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
