गदरपुर। 19 मई 2025 पुलिस ने आपस में झगड़ा करने तथा हुड़दंग मचाने के मामले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम कुईखेड़ी में दो पक्षों में आपस में लड़ाई झगड़ा हो रहा था किसी व्यक्ति के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि गांव में दो पक्षों में लाठी डंडे चल रहे हैं पुलिस ने सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए

थाना गदरपुर चौकी सकैनिया उ0नि0 नरेन्द्र कुमार हमराह मय नीजी वाहन के चौकी सकैनिया उ0नि0 मय हमराही के मौके पर पहूंचे तो 1- प्रीतम सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी कुईखेडी थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर तथा कुलविन्दर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त एवं गुरदेव सिंह उर्फ देबू पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी कुईखेडी थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर,तथा प्रेम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त एवं गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह , निवासी उपरोक्त आपस में खनन से संबंधित परमीशन के वाहनो को लेकर आपस में लड झगडकर आमदा फसाद हो रहे थे अन्य गांव के लोग समझा बुझा रहे थे लेकिन कोई मान रहा थे पुलिस द्वारा भी उक्त लोगों समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन और उत्तेजित होकर अत्याधिक आमदा फसाद पर उतारू हो गये परन्तु काफी समझाने-बुझाने पर भी नहीं माने व पुलिस पर ही फौजदारी होने लगे संज्ञेय अपराध को कारित करने उतारु हो रहे थे व कोई अप्रिय घटना कारित कर सकते थे । मौके पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व किसी संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए उक्त व्यक्तियों को हस्व कायदा अन्तर्गत धारा-170 बीएनएसएस के तहत हिरासत पुलिस लिया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया है । पुलिस टीम मेंथानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार ( प्रभारी चौकी सकैनिया ) 756 जीवन फुलेरा, आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
