काशीपुर। 22 मई 2025 कोतवाली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध गांजा बेचते हुएं दबोच लिया पुलिस ने आरोपी की जब तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 433 ग्राम अवैध नशीला गांजा तथा गंज बेचकर जमा किए गए 8850 पुलिस ने बरामद कर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति ग्राम रमपुरा में अवैध गांजा बेच रहा है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी गुरनाम सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम -रमपुरा कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर पकड़ लिया जब पुलिस ने उसकी जामा तलाशी ली तो आरोपी के पास से पुलिस ने 433 ग्राम अवैध नशीला गांजा तथा गांजा बेचकर जुटाए गए 8850 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के खिलाफ नशे की तस्करी करने के मामले में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा, उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट,
कांस्टेबल मुकेश कुमार,कांस्टेबल किशोर,कांस्टेबल जगदीश पपने, महिला कांस्टेबल नेहा मेहता, आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
