गदरपुर।22 मई 2025 अज्ञात चोरों ने जंगलात से खैर की लकड़ियां ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जाते पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर घेर कर पकड़ने का प्रयास किया परंतु ट्रैक्टर ट्राली का चालक तथा एक मोटरसाइकिल का चालक पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उड़ाते हुए वाहनों को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। जबकि पुलिस ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर उपरोक्त खैर की लकड़ियो को वन विभाग के अधिकारियों के सपुर्द कर दिया है।

बता दे की जंगलात में अवैध तरीके से प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी करने वालों के विरुद्ध थाना गदरपुर पुलिस मुखबिर खास की सूचना पर वन से प्रतिबन्धित लकड़ी व परिवहन करते वाहन को कब्जे में लेकर वन विभाग को सपुर्द कर दिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को रात्रि में मुखबिर खास ने सूचना दी की कुछ लोग वन से ट्रैक्टर ट्राली में खैर की लकड़िया चोरी कर ले जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की बात पर विश्वास करते हुए रात्रि दौराने चैकिंग 44 ईमारती प्रतिबंधित लकडी खैर के भिन्न भिन्न लम्बाई व गोलाई के गिल्टे व परिवहन में प्रयुक्त ट्राली मय 01 मो0सा0 हीरो स्पैलन्ड्रर प्लस बंरग काला रजि0 नं0 UP21CY6545 का चैसिस नं0 MBLHAW23XPHCB4546 इंजन नं0 HA11E8PHC95869 को कब्जे पुलिस लिया गया मौके से वाहन चालक फरार हो गया। वस्तु स्थिति से मौके पर ही विभाग वन क्षेत्राधिकारी रुप नारायण गौतम के मो0नं0 9719005973 पर फोन कर सूचित किया गया। उपरोक्त प्रतिबन्धित खैर प्रकाष्ठ व घटना में प्रयुक्त वाहनों को वन विभाग की टीम की सुपुर्दगी में आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री जसवीर सिंह चौहान थाना गदरपुर 1 उ0नि0 श्री मुकेश मिश्रा थाना गदरपुर 2- कानि0 72 कैलाश राम थाना गदरपुर आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
