काशीपुर। 23 मई 2025 कोतवाली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक व्यक्ति को 4.62 ग्राम अवैध नशीली स्मैक के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश कियाहै। जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास में सूचना दी की एक व्यक्ति मस्जिद के पास नशीला पदार्थ बेच रहा है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए मोहल्ला बांसवाड़ा में स्थित

फातमा मस्जिद के पास बांसफोड़ान से जाहिद पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला किला बांसफोड़ान काशीपुर उधमसिंहनगर को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया पुलिस ने आरोपी की जब तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 4.62 ग्राम अवैध स्मैक(हैरोईन) बरामद की है । बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में मु0अ0सं0-225/25 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम बनाम जाहिद पंजीकृत किया गया। अभि0 को माननीय न्यायालय से समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा, उ0नि0 मनोज धौनी,का0 सचिन कुमार आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
