गदरपुर। 23 मई 2025 घर में चोरी करते घर के मालिक ने जब चोरो को पकड़ा तो चोरो ने घर मलिक को लोहे की राड तथा पत्थर से पीट कर लहू लूहान कर फरार हो गये पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर इश्क पुत्र असगर तथा एक अन्य को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था दिलबर फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने नौकरी की सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दे की वसीम पुत्र अली मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 10 आजाद नगर गदरपुर जिला उधम सिंह नगर ने 19 अप्रैल 2025 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि इस्लामनगर वार्ड मैं उनकी खेती की भूमि पर एक कैमरा बना हुआ है जिसमें कुछ सामान रखा हुआ था उपरोक्त कमरे में 18 अप्रैल 2025 की शाम को करीब 7:00 बजे इश्क पुत्र असगर तथा दिलबर पुत्र कलवा निवासीगण वार्ड न0-08 ब्लाक कालोनी गदरपुर उधमसिंहनगर तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर समान चोरी कर ले जा रहे थे कि इतने में उसके पिता खेत पर बने कमरे पर पहुंच गए सामान ले जाते जब उन्होंने उपरोक्त आरोपियों को रोका तो वह आग बबूला हो गए और उसके पिता को लोहे की रॉड सिर में मार दी तथा पत्थर आदि से भी उसके पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और सामान लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उपरोक्त मामले में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी इशहाक पुत्र असगर तथा एक अन्य व्यक्ति को 20 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार ही जेल भेज दिया था आरोपी दिलबर फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिलबर पुत्र कलुआ निवासी वार्ड न0-08 ब्लाक कालोनी गदरपुर उधमसिंहनगर से अभियोग में वांछित चल रहा था। जिसे आज दिनांक 22-05-2025 को मुखविर खास की सूचना पर कस्बा गदरपुर क्षेत्र से अन्तर्गत धारा 331 (7) /3(5) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया । माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान,उ0नि0 श्री बसन्त प्रसाद,हो0गा0 दीपक शर्मा आदी शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
