गदरपुर। 23 मई 2025 थाना गदरपुर पुलिस ने न्यायालय में अलग-अलग मामलों में कार्यकों पर उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय से जारी वारंटो के आधार पर दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी के वारंटो के आधार पर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त खालिद उर्फ गुड्डू पुत्र मोहम्मद इजहार निवासी महतोष गदरपुर तथा इरशाद पुत्र बली मोहंम्मद निवासी महतोष गदरपुर सबन्धित फौ0वा0सं0 3501/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 की तामीली करते हुए उपरोक्त वारण्टियों को गिरफ्तार कर दाखिल किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, उ0नि0 पवन जोशी (प्रभारी चौकी महतोष),कुन्दन सिंह, आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
