गदरपुर। 24 मई 2025 पुलिस में एक महिला समेत दो व्यक्तियों को पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर नशीला पदार्थ इसमें की तस्करी करते मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर आरोपी महिला और उसके साथी व्यक्ति को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दे कि ग्राम बकैनिया सकैनिया क्षेत्रान्तर्गत में 02 संदिग्ध व्यक्ति (एक महिला व एक पुरुष) को मय मो0सा0 स्पलैन्ड्रर प्लस बंरग सिल्वर रजि0 नं0 UK 18T 4849 के साथ चैकिंग हेतु रोका गया। रोकने पर हड़बड़ाने लगे शक होने पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 01. संजीव राजपूत पुत्र स्व0 ओमप्रकाश निवासी चिडीपुरा थाना मिलक खानम जिला रामपुर उ0प्रदेश उम्र 20 वर्ष 2. महिला कु0 परमजीत कौर पुत्री दयाल सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष बताया गया। पुलिस कर्मचारी (महिला पुलिस कर्मचारी) द्वारा अकस्मात पकड़े गये व्यक्ति की चैकिंग की गयी तो जिनके कब्जे से क्रमशः अभियुक्त संजीव राजपूत पुत्र स्व0 ओमप्रकाश निवासी चिडीपुरा थाना मिलक खानम जिला रामपुर उ0प्रदेश से बरामद 9.62 ग्राम स्मैक मय पन्नी सहित के व अभियुक्ता कु0 परमजीत कौर पुत्री दयाल सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर से बरामद 10.58 ग्राम स्मैक मय पन्नी सहित मय घटना में प्रयुक्त मो0सा0 स्पलैन्ड्रर प्लस बंरग सिल्वर रजि0 नं0 UK 18T 4849 बरामद किये गये। चूंकि बरामदगी अक्समात हुई थी। जिनको विधिनुसारत समय 23.40 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर मे अभियुक्त गण के विरुद्ध FIR NO. 145/2025 धारा 8/21/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ता परमीत कौर जिनके विरुद्ध भी अभियोग दर्ज है। अभियुक्ता परमजीत कौर का सगा बड़ा भाई राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी कलकत्ता थाना गदरपुर उ0सि0नगर पूर्व में कई संगीन अपराधों व मादक पदार्थों की ब्रिक्रि में जेल जा चुका है जो वर्तमान में भी न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है। जानकारी के मुताबिक अभियुक्ता परमजीत कौर द्वारा उक्त अभियुक्त संजीव उपरोक्त को अपने सगे भाई राजेन्द्र उर्फ राजू के जेल जाने के उपरान्त स्मैक बेचने व कारोबार को बढ़ाये जाने हेतु अपने साथ घर पर रखा है। द्वारा पूछताछ में अपने बड़े भाई की जमानत कराये जाने के लिये उक्त आपराधिक कृत्य किया जाना बताया गया है। अभियुक्त गण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जसवीर चौहान,उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार,उ0नि0 श्री मुकेश मिश्रा,नवीन राम,कानि0 756 जीवन फुलेरा, कानि0 72 कैलाश राम,महिला कानि0 89 पार्वती गोस्वामी, महिला कानि0 703 किरन कम्बोज, आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
