काशीपुर 24 मई 2025 उत्तराखंड के राज्यपाल जनपद भ्रमण पर काशीपुर पहुंचे जहां पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा जिला अधिकारी ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। बता दे कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान कार द्वारा 02 बजे मंडी विश्राम गृह पहुंचे। मंडी विश्राम गृह पहुंचने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अल्प विश्राम के बाद राज्यपाल ने 3:15 बजे काशीपुर से कार द्वारा राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर एस पी निहारिका तोमर, ए डी एम पंकज उपाध्याय,ए एस पी डॉ उत्तम सिंह नेगी, सी एम ओ डॉ के केअग्रवाल,उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, कौस्तुभ मिश्रा,सी एस चौहान,सीओ दीपक सिंह, आर डी मठपाल,तहसीलदार सुभांगनी आदि मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
