काशीपुर। 25 मई 2025 कच्ची अवैध शराब बनाने का कारोबार क्षेत्र में जहां फल फूल रहा है तो वही पुलिस प्रशासन आए दिन कच्ची अवैध शराब बनाने वाले व्यक्तियों पर आए दिन कार्यवाही कर रही है परंतु आबकारी विभाग इस समय गहरी नींद में सोया हुआ है या यू कहिए कि उन्हें आमजन की कोई चिंता नहीं है तभी तो कच्ची अवैध शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं। और वह बेखौफ होकर कच्ची अवैध शराब बनाने का कारोबार कर रहे हैं। तो पुलिस प्रशासन शराब कारोबारी पर आए दिन कड़ी कार्यवाही कर रही है।

बता दें कि कोतवाली पुलिस ने कच्ची अवैध शराब बनाने वाली भट्टी तथा 2000 लीटर लहन को नष्ट करते हुए करीब 50 लीटर कच्ची अवैध शराब बनाने के उपकरण,लोहे के ड्रम 02 अदद,मिट्टी की हांडी 02 अदद,प्लास्टिक पाइप 02 अदद,लास्टिक के डिब्बे 02 अदद बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकी कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा के पास अभियुक्त राजवीर सिंह पुत्र छत्रपाल निवासी गुडडू टायर के पीछे टावर के पास रमपुरा को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफतार किया गया। बरामदगी के आधार कोतवाली काशीपुर में मु0अ0सं0-229/25 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा,उ0नि0 चन्दन सिंह,उ0नि0 संतोष देवरानी,का0 मुकेश कुमार,का0 दर्शन सिंह आदि शामिल हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
