काशीपुर। 26 मई 2025 समाज को सुधारने तथा नशे के सौदागरों तथा उनको सहयोग करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करना अति आवश्यक है क्योंकि जब तक समाज में नशे के सौदागरो के प्रति जागरूकता नहीं होगी तब तक समाज में यूं ही नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन फैलता रहेगा उसे पर प्रतिबंध लगाने के लिए समाज को जागरुक होकर नशे के कारोबारी के खिलाफ एक जन जागरूक संदेश देना जरूरी है यह बात एक इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर दीपक ढल ने कही।बता दे कि डॉ दीपक ढल एक समाज सुधारक नेता है जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए निस्वार्थ कार्य करते रहते हैं।

डॉ. दीपक ढल दूरदर्शी नेता, दयालु सुधारक और नशे की लत से समाज को मुक्ति दिलाने आदि सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में आशा की एक किरण है उनके अथक समर्पण, असाधारण निष्ठा और निस्वार्थ सेवा ने भारत और उसके बाहर अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है। इंस्टीट्यूट ऑफ सब्सटेंस एब्यूज एंड एलाइड सर्विसेज (ISAAS – इंडिया) के प्रबंध न्यासी के रूप में, डॉ. ढल ने नशे की लत से जूझ रहे लोगों को सम्मान और स्वास्थ्य बहाल करने के अपने मिशन में उल्लेखनीय साहस, अथक दृढ़ता और असाधारण सहानुभूति का प्रदर्शन किया है। उनके प्रयास न केवल सराहनीय हैं। वे प्रेरणादायक, अग्रणी और गहरे प्रभाव वाले हैं,जो सच्ची मानवीय उत्कृष्टता की भावना को दर्शाते हैं। नशे पर प्रहार कर नशे से मुक्त करने का अथक प्रयास उनके द्वारा निरंतरण किया जा रहे हैं। जिससे उत्तराखंड प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में भी उनके द्वारा नशे की लत मैं पड़े ऐसे अनेकों युवाओं का नशा छुड़ाकर उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया है। डॉ दीपक दल ने कहा कि नशा मनुष्य के जीवन को नष्ट तो करता ही है बल्कि मनुष्य के जीवन से जुड़े उसके परिवार को ही हानि पहुंचती है यहां तक की ऐसे अनेकों मामले सामने आए हैं जिससे कि नशे की लत के कारण युवा घर में ग्रह कलेश करते हैं। उसका जीवन तो नशे की लत से खराब होता ही है परंतु उसका परिवार भी बिखर जाता है इस पर आज समाज को ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वह चाहते हैं कि समाज में लोग जागरुक हो अपने बच्चों को जागरूक करें जिससे कि भविष्य में आने वाली युवा पीढ़ी नशे की लत से बच सके इसलिए नशे का कारोबार करने वाले नशे के सौदागरों का सामाजिक बहिष्कार अति आवश्यक है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
