जसपुर। 25 मई 2025 साइबर फ्रॉड कर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चेन्नई पुलिस के साथ मिलकर दो साइबर ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड लेने के बाद चेन्नई पुलिस के सपुर्द कर दिया है। तो वही पुलिस ने जनता से भी अपील की है। जनहित सूचना – किसी भी लालच और प्रलोभन से बचे , आपका बैंक खाता आपकी जिम्मेदारी है , लालच में आकर किसी अन्जान व्यक्ति को अपना खाता ना खोलने दे। आपके खातो का इस्तेमाल साईबर फ्राड व अन्य अपराध में किया जा सकता है । यदि आपके खाते का इस्तेमाल किसी साईबर अपराध में होता है तो यह आपकी जिम्मेदारी होगी और आपके खिलाफ कानूनी रुप से कार्यवाही की जायेगी । भारत के किसी भी कौने में यदि साईबर अपराध होगा और पैसा आपके खाते में ट्रासफर होगा तो मुकदमा आपके खाते के विरुद्ध पंजीकृत किया जायेगा। घटना का अनावरण कोतवाली जसपुर में करते हुए पुलिस अधीक्षक क्राईम, श्रीमती निहारिका तौमर ने बताया कि चेन्नई तमिलनाडू में इंजीनियर के साथ हुये साईबर फ्राड के अनावरण हेतू कोतवाली जसपुर को चेन्नई पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित कर टीम का गठन किया गया था।

चेन्नई पुलिस के बताये अनुसार कोतवाली जसपुर पुलिस टीम द्वारा साईबर फ्राड करने वाले मो0 वसीम पुत्र मो0 इस्माईल निवासी चाँद मस्जिद के पास मोहल्ला नई बस्ती थाना जसपुर तथा मो0 दाउद पुत्र मो0 अय्यूब निवासी नहर पार मोहल्ला नई बस्ती थाना जसपुर को ट्रेस कर ,पकडकर चेन्नई पुलिस के सामने पेश कर गहन पूछताछ करने के बाद चेन्नई पुलिस द्वारा दिनांक 25.05.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय जसपुर के समक्ष पेश कर ट्राजिंट रिमाण्ड प्राप्त करते हुए चेन्नई पुलिस के साथ भेज दिया गया , जहाँ पर चेन्नई पुलिस द्वारा सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर अभियुक्तगण को चेन्नई जैल में भेजा जायेगा।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 में चेन्नई के इंजीनियर PK PARTHASARTHI के साथ तमिल मैटरोमोनियल साईट पर धानुश्री नामक महिला ने दोस्ती कर अपने प्रेम जाल में फंसाकर इंजीनियर का 01 करोड 39 लाख रुपये आनलाईन ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करवाने का लालच देकर साईबर फ्राड के माध्यम से अलग –अलग खातो में ट्रासफर कर दिया । उक्त प्रकरण में वादी PK PARTHASARTHI की तहरीर के आधार पर साईबर पुलिस स्टेशन चेन्नई में मुकदमा एफ0आई0आर0 न0- 09/2025 धारा- 318(2)/319(2) BNS OR 66D IT ACT पंजीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि दौराने विवेचना प्रकाश में आया की इंजीनियर के खाते से 12 लाख 43 हजार रुपये सानिया परवीन निवासी जसपुर के AXIS BANK खाते में ट्रासफर हुये , जिसके बाद उक्त पैसै को सानिया परवीन के खाते से वसीम के AXIS BANK खाते में ट्रासफर कर वसीम , दाउद औऱ तरुण भारद्वाज द्वारा नगद निकालकर 02-03 % कमीशन लेकर साईबर गैंग के अन्य सदस्य गोगा उर्फ गाँधी, प्रियाशु अरोरा, नितिन अटवाल, मोनिश सैफी को दे दिया गया । आगे उन्होंने बताया कि आरोपी वसीम , दाउद औऱ तरुण भारद्वाज ने एक साथ मिलकर पीछले कुछ महिनो में लगभग 50 -60 लाख रुपये साईबर फ्राड के माध्यम से अलग -अलग कस्टमर के खातो में प्राप्त किये गये थे ।
वसीम और दाउद साथ मिलकर चाँद मस्जिद वाली गली जसपुर में CHC सेन्टर चलाते है जहाँ पर भोले भाले गरीब लोगो को बहला फुसलाकर उनके खाते खुलवाकर पासबुक, चैकबुक, ए0टी0एम0 आदि अपने पास रख लेते है , जिसका इस्तेमाल अभियुक्तगण साईबर फ्राड ट्राजक्शन में करते है । वसीम, दाउद औऱ तरुण भारद्वाज के तार इण्टरनेशनल साईबर गैंग से जुडे है । प्रियाशु अरोरा, नितिन अटवाल दुबई में रहकर साईबर गैंग चलाते है , जो मोनिश सैफी और गोगा उर्फ गाँधी के माध्यम से खातो का होल्ड रखने वाले लोगो से सम्पर्क कर साईबर गैंग चलाते है ।
उन्होंने बताया कि 09 लाख 80 हज़ार रुपये कैश और तमंचों के साथ फ़रवरी 25 में काशीपुर एसओजी टीम द्वारा दाऊद और तरुण भारद्वाज को गिरफ्तार कर थाना काशीपुर में मुक़दमा एफ आई आर no-84/25 धारा 3/25 ARMS ACT पंजीकृत कर जैल भेजा गया था! खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल,व0उ0नि0 जावेद मलिक,उ0नि0 सुशील कुमार,हे0का0 देवेन्द्र पाण्डेय,का0 कुलदीप सिंह,का0 इन्दर सिंह,मo काo सीमा आर्य, चेन्नई पुलिस टीम से डीएसपी विनयगमूर्ति, उप निरीक्षक नटराजन, पी सी राकेश पी सी विग्नेश wpc संकरी, आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
