काशीपुर। बाइक सवार व्यक्ति से 1 लाख 59 हजार 700 रुपए लूटकर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है। जबकि फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि थाना आईटीआई के क्षेत्र में तीन दिन पूर्व दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशो ने एक युवक से नोटों से भरा बैग छीन कर और फरार हो गये थे। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई लूट का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

और पुलिस ने लूटी हुई रकम में से 60 हजार रुपए भी बरामद कर लिए थे। जो बाकी रकम लेकर भागे व्यक्ति उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चौथे आरोपी सूरज को पुलिस ने धर दबोचा है। सूरज लूटी हुई रकम लेकर फरार हो गया था। जिसको पकड़ने के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही थी।पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार करते हुए लुटे हुए रुपए मैसे 99 हजार 500 सो रुपए भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
