गदरपुर। 26मई 2025 नई उम्मीद नई पहल हेल्थ कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आयोजन किया गया। शिविर में आए लोगों की स्वास्थ्य संबंधित जांचे करते हुए आमजनता को फ्री में दवाइयां भी दी गई।

बता दें कि शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के आदेश व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को नई उम्मीद नई पहल हेल्थ कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार एवं समस्त सभासद नगर पालिका परिषद गदरपुर के द्वारा किया गया।

कैंप में उपस्थित समस्त लाभार्थियों के बीपी शुगर, टीवी, कैंसर, आंखों की जांच, तथा अन्य समस्त पैथोलॉजी जांच निशुल्क की गई तथा एमसीडी के समस्त अंडर ट्रीटमेंट मरीजों की जांच की गई तथा दवा वितरण की गई शिविर में 540 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया गया । शिविर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केके अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक, एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री हिमांशु द्वारा किया गया तथा शिविर लगाने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के अधिकारी कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा इस प्रकार के कैंप अन्य ब्लॉक में भी आयोजित किए जाएंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
