काशीपुर। 28 मई 2025 होटल रॉयल हवेली कुंडा में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने कोतवाली का घेराव करते हुए ठेकेदार और होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बता दे की होटल रॉयल हवेली अभी कुछ दिन पूर्व ही भाजपा नेता के द्वारा बनवाया गया है और पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा होटल की ओपनिंग की गई थी। और आज इस होटल में एक व्यक्ति के दर्दनाक मौत हो गई है।

कोतवाली में दी तहरीर में मोहल्ला पाक का कोट निवासी महिला चांदनी पत्नी रमन ने बताया कि उसका पति रमन पुत्र श्री कलवा राम निवासी मोहल्ला पक्का कोर्ट काशीपुर वर्षों से एक ही ठेकेदार के साथ कार्य करता है और वह 27 तारीख को भी कार्य करने गया था शाम करीब 5:20 पर होटल रॉयल हवेली में वह लोहे की सीढ़ी पर खड़े होकर बिजली के तार ठीक कर रहा था की बिजली ने उसे पकड़ लिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

उसने बताया कि पति के मृत्यु की सूचना ग्राम में सर वाला निवासी अमित के द्वारा उसे दी गई उसे बताया गया कि उसके पति को बिजली ने पकड़ लिया है और उसे के बी आर अस्पताल ले गए हैं। उसने बताया कि जब तक वह अस्पताल पहुंची तब उसके पति उसे मृत अवस्था में मिले। उसने होटल प्रबंधन और ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा लोहे की सीढ़ी पर खड़े होकर बिजली ठीक करने के कारण हुआ यदि लकड़ी की सीढ़ी पर खड़े होकर बिजली की तार ठीक की जाती तो उसके पति आज जीवित होते उसने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं वह अपना और बेटियों का पालन पोषण कैसे करेगी। महिला ने और उसके परिजनों ने कोतवाली का घेराव कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
