काशीपुर। 28 मई 2025 अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर एक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन खड़कपुर के एक निजी बैन्क्वेट हॉल में आयोजित किया गया। बता दें कि भारतवर्ष की वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूचा माहौल श्रद्धा, गरिमा और भारतीय संस्कृति की धरोहर के प्रति समर्पण की भावना से भर गया। भारतीय जनता पार्टी, काशीपुर द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में जहां एक ओर ऐतिहासिक प्रेरणाओं की गूंज थी, वहीं दूसरी ओर मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया।

इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी और कार्यक्रम कि मुख्य वक्ता श्रीमती रेखा वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं, जिनके निर्णय आज भी नेतृत्व की मिसाल माने जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नारी शक्ति को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वह किसी भी समाज की दिशा बदल सकती है। उनका यह वक्तव्य उपस्थित सभी श्रोताओं के हृदय को छू गया और वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने जोरदार अंदाज में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर यह संगोष्ठी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक जीवंत जश्न है। उन्होंने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से हमारे जो महापुरुष है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिन महान विभूतियों ने कार्य किया है चाहे वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हो या श्यामा प्रसाद मुखर्जी हो, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हो, सरदार बल्लभ भाई पटेल और अहिल्याबाई होलकर हों इन सब की कार्य करने की शैली को देश में 60 वर्ष तक राज करने वाली सरकारों ने जनता से दूर रखा है।

अपने परिवार की राजनीति और अपने परिवार को जानने और अपने परिवार को समझने का लोगों को मौका दिया है।अहिल्याबाई का जीवन न केवल नारी शक्ति के लिए प्रेरणा है, बल्कि उनके नेतृत्व और न्यायप्रियता के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनकी भूमिका बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़कर मजबूत और जागरूक नागरिक बनाने का अवसर मिलता है। उनका यह संदेश समाज में उत्साह और उमंग की लहर पैदा करता है, जो बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समिति रेखा वर्मा, बीसूका कार्यान्वयन समिति ज्योति प्रसाद गैरोला भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री कुमारी स्वराज विद्वान का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।इस विशिष्ट संगोष्ठी में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान में भी नारी नेतृत्व के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान में उनकी नीतियों, धार्मिक सहिष्णुता और न्यायप्रिय शासन की सराहना करते हुए कहा कि जब एक महिला समाज के नेतृत्व में आती है तो परिवर्तन अवश्यंभावी होता है। वहीं राष्ट्रीय सेविका समिति विभाग की संपर्क प्रमुख सविता चौधरी ने अपनी बात रखते हुए भारतीय परंपराओं और सामाजिक समरसता को लेकर गहन विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें अहिल्याबाई जैसी ऐतिहासिक विभूतियों से शिक्षा लेनी चाहिए, जो न सिर्फ महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा भी दी।
इस गरिमामय आयोजन में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने भी शिरकत की और अपने वक्तव्य में सामाजिक विकास के उस दृष्टिकोण को सामने रखा, जिसे अहिल्याबाई होल्कर ने सदियों पहले अपनाया था। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की शक्ति उसके संस्कारों और ऐतिहासिक नेतृत्व में छुपी होती है, और ऐसी विभूतियों का स्मरण न केवल आवश्यक है, बल्कि यह अगली पीढ़ी को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज पाल की भूमिका भी सराहनीय रही, जिन्होंने संगठनात्मक एकता और सामाजिक सहयोग की बात करते हुए भाजपा की नीति और नीयत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की जागरूकता और संस्कृति का संवर्धन तब ही संभव है जब हम ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जोड़ने का कार्य करें।
भाजपा के जिला प्रभारी पुष्कर काला ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हैं, तो यह हमारे आत्मबल को कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस प्रकार अहिल्याबाई होल्कर ने शासन में जन कल्याण को प्राथमिकता दी, ठीक उसी प्रकार आज के राजनेताओं को भी अपनी नीतियों में लोकहित सर्वाेपरि रखना चाहिए। इस दौरान पीसीयू चेयरमेन राम मेहरोत्रा ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन मात्र एक स्मृति नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है, जिसे हमें हर युग में निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इस प्रकार के आयोजनों से जोड़ना, उनके चरित्र निर्माण में सहायक होगा और वे देश की सेवा के लिए और अधिक तत्पर बनेंगे।
उपस्थित जनसमूह में भाजपा नेता आशीष गुप्ता, पूर्व मेयर उषा चौधरी, कार्यक्रम संयोजक उमा जोशी और विनीत चौधरी ने भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बना दिया। सभी ने मंच पर उपस्थित होकर अपने अपने ढंग से अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन से संबंधित प्रेरणादायक घटनाओं का उल्लेख करते हुए यह संदेश दिया कि हमें अपने इतिहास से जुड़ना होगा तभी हम अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान और जयघोष के साथ पूरे हॉल में देशभक्ति और सांस्कृतिक गर्व की लहर दौड़ गई। पूरे आयोजन में संयोजन और समर्पण का जो मेल देखने को मिला, वह भारतीय जनता पार्टी की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रमाण था। इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा के काशीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, नैनीताल लोकसभा सीट के पूर्व सांसद बलराज पासी, काशीपुर नगर निगम मेयर दीपक बाली, राजेश कुमार, धीरज वर्मा, ऊषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चौधरी, मानवेंद्र मानस सीमा चौहान, रविपाल, अनीता कांबोज, वैशाली गुप्ता, उमा जोशी, प्रशांत पंडित, आकाश कांबोज, मानवेंद्र मानस, राजदीपिका मधुर, रिकी पोंटिंग, जसवीर सैनी, समरपाल सिंह, मुक्ता सिंह, मुकेश कुमार, राम मेहरोत्रा, कल्पना राणा, प्रियंका अग्रवाल, आकांक्षा ठाकुर आदि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
