खटीमा। 29 मई 2025 शाहजी मियां रहमतुल्ला अलैह का 122 वें उर्से शेरी के उपलक्ष में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आशिक ने शाहजी कमेटी के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने उर्स को लेकर वार्तालाप की। देश दौरान कमेटी ने उर्स में होने वाली व्यवस्थाओं तथा उर्स शांतिपूर्ण रूप से किया जाए उस पर भी चर्चा की गई है इस दौरान वार्षिक लगने वाले उर्स की तारीखे भी निश्चित की गई हैं।

आशिकाने शाहजी कमेटी के अध्यक्ष नाजिम शेरी कदीरी सहित सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने शिरकत की। उक्त बैठक में कमेटी के अध्यक्ष नाजिम शेरी कादरी ने बताया कि उर्से शाह जी उर्दू कैलेंडर के मुताबिक 1 से 5 जिलहिज्जा को बड़ी ही धूमधाम से पीलीभीत शरीफ में मनाया जाता है। उक्त तारीख इस वर्ष 30, 31, मई तथा 1,2,3 जून को पड़ रही है। इन तारीखों में पीलीभीत उत्तर प्रदेश में शाहजी मियां की दरगाह पर प्रत्येक वर्ष उनकी याद में उर्स लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि वह शाहजी मियां की याद में हर वर्ष खटीमा में लास्ट तारीख 3 जून को जब पीलीभीत में शाहजी मियां की दरगाह पर उर्स समापन होता है ठीक उसी तारीख को जो उनके हकीकत मंद उनकी दरगाह पर उर्स में शामिल नहीं हो पाते हैं उनके लिए खटीमा में 3 जून को कुल शरीफ दिया जाता है।

उन्होंने बताया के 3 जून बरोज मंगल को सुबह 10:00 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की करते हुए उर्स का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीलीभीत में 5 दिन लगने वाले उर्स की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं उर्स में शिरकत करने वाले बाहरी मेहमानों के लिए उर्स कमेटी की तरफ से रुकने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अकीदत मन्दो से उर्स में अधिक से अधिक संख्या में जाने की अपील की है। जो भी नजमीन उर्स में शामिल नहीं हो पाएंगे वह 3 जून को खटीमा में उर्स के समापन पर कुल शरीफ में शामिल होजाएं।बैठक में मुख्य रूप से नाजिम शेरी,माजिद ख़ान ,जाहिद मंसूरी गुलफाम अली, रियाज मंसूरी,रिजवान मंसूरी, राशिद अंसारी,सद्दाम शेरी, नसीम शेरी,शाहरुख खान तथा मास्टर चुम्मन ख़ान आदि उपस्थित थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
