काशीपुर। 2 जून 2025 महिलाओं के लिए बनाए गए पिक टॉयलेट का महापौर में फीता काटकर शुभारंभ किया। बता दें कि महापौर दीपक बाली ने महाराणा प्रताप चौक पर महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट का लोकार्पण किया। उनके साथ उप जिलाधिकारी एवं नगर निगम के उपनगर आयुक्त अभय प्रताप सिंह भी थे।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से पर्यटन योजना से बने इस पिंक टॉयलेट से महिलाओं को काफी मदद मिलेगी और जीजीआईसी की जो हमारी बेटियां हैं उन्हें भी काफी लाभ होगा क्योंकि इस टॉयलेट का एक गेट जी जीआई सी के अंदर से भी खुलता है।इस टायलेट में एक बात यह खास है कि यहां पर एक कमरा भी है जिसमें जरूरत पड़ने पर महिलाएं बैठ भी सकती है और अपने बच्चों को फीडिंग भी करा सकती हैं। यह टॉयलेट हाल ही में नगर निगम के सुपुर्द हुआ है और 22 लाख रुपए की लागत से बने इस टॉयलेट का रखरखाव स्वमं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण अवसर पर पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय जी पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, रवि पाल, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट , राजीव अरोरा बच्चू ईश्वर चंद गुप्ता राजकुमार यादव, धीरज वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
