देहरादून। 2 जून 2025 उत्तराखंड पुलिस विभाग में में 57 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति 2008 बैच के उप निरीक्षकों को दी गई है पुलिस विभाग के द्वारा दी गई है, 16 साल बाद पदोन्नति पाने में 57 उपनिरीक्षक सफल हुए हैं। उत्तराखंड पुलिस विभाग के द्वारा 30 मई 2025 को उत्तराखण्ड पुलिस विभागान्तर्गत चयन वर्ष 2024-2025 के अन्तर्गत निरीक्षक नागरिक पुलिस के रिक्त पदों के सापेक्ष उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली 2018 यथा संशोधित उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) (संशोधन) सेवा नियमावली 2024 में निहित प्राविधानों के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया के परिप्रेक्ष्य में मुख्यालय के समसंख्यक कार्यालय-ज्ञाप दिनांकः 28-05-2025 द्वारा गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर निम्नलिखित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को पदोन्नति आदेश की तिथि से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान किये जाने विषयक आदेश पारित किये गए हैं।


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर तीसरा स्टार लगाकर दी बधाई
ऊधमसिंहनगर में तैनात पाँच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर, मणिकांत मिश्रा ने स्वयं इन अधिकारियों को तीसरा स्टार लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नति पाने वाले उपनिरीक्षक (अब निरीक्षक) हैं धीरेन्द्र कुमार पंत, विनोद जोशी,अशोक कुमार,जसवीर चौहान, सतीश कुमार शर्मा को तीसरा स्टार कंधे पर लगाकर उज्वल भविष्य की कामना की।
यह पदोन्नति उनकी वरिष्ठता के आधार पर हुई है।




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
