रूद्रपुर। 02 जून, 2025 जनपद अंतर्गत 99 प्रतिशत बड़े पशु (गाय भैंसों) में तथा 100 प्रतिशत छोटे पशु (भेड़ बकरियों) में एफएमडी मास वैक्सीनेशन व डाटा एंट्री का कार्य पूरा किया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बड़े पशुओं (गोवंशीय पशुओं महिषवंशीय पशुओं) तथा छोटे पशुओं (भेड़ बकरियों) में खुरपका मुंहपका महामारी (FMD : Foot and Mouth Disease) के कारण बहुत बड़े स्तर पर पशुओं की उत्पादकता प्रभावित होती है,।

दूध उत्पादन में कमी आती है, तथा कुछ प्रकरणों में पशुओं की मृत्यु होती है और गर्भपात (अबॉर्शन) भी होता है।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया इस बीमारी की रोकथाम हेतु पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश में वर्ष में दो बार एफएमडी टीकाकरण महाअभियान चलाया जाता है. उत्तराखंड प्रदेश में बड़े पशु तथा छोटे पशुओं में FMD Mass Vaccination तथा भारत सरकार के भारत पशुधन एप्प पर डाटा एंट्री महाअभियान का छठा चरण पूरा कर लिया गया है। अभियान के तहत प्रदेश में 97 प्रतिशत बड़े पशुओं (गाय भैंसों) तथा 95 प्रतिशत छोटे पशुओं (भेड़ बकरियों) में एफएमडी मास वैक्सीनेशन महाअभियान पूरा कर लिया गया है तथा भारत पशुधन एप्प पर डाटा एंट्री भी कर ली गई है। इस महाअभियान के तहत जनपद उधमसिंहनगर अंतर्गत 99 प्रतिशत बड़े पशु (गाय भैंसों) में तथा 100 प्रतिशत छोटे पशु (भेड़ बकरियों) में एफएमडी मास वैक्सीनेशन व डाटा एंट्री का कार्य पूरा किया गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
