गदरपुर। 8 जून 2025 पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को कच्ची अवैध शराब बनाने के मामले में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब बनाने के उपकरणों सहित करीब 240 लीटर) ली0 अवैध शराब खाम तथा शराब खाम बनाने के उपकरण, ड्रम लोहा,04 हाड़ी मिट्टी, 02 सिल्वरनुमा धातु के पाइप,04 छोटे काले हरे प्लास्टिक पाईप,01 प्लास्टिक का छोटा डिब्बा बरंग सफेद,02 प्लास्टिक की बाल्टी, एक प्लास्टिक का कीप बरंग सफेद आदि सामान के साथ गिरफ्तार किया है।तो वही आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।

बता दें कि गदरपुर थाना पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 06-03-2025 थाना गदरपुर पुलिस द्वारा दौराने संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन चैकिंग करते हुए मुखविर की सूचना पर थाना चौकी सकैनिया क्षेत्रान्तर्गत से ग्राम खुशालपुर बोर नदी के किनारे से दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों लखवन्त सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम सरोवर नगर खुशालपुर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर तथा सुखपाल सिहं पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम सरोवर नगर खुशालपुर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर को दो रबड़ की ट्रयूब बंरग काला महमूला लगभग 120 , 120 लीटर ( कुल 240 लीटर) अवैध शराब खाम व शराब खाम बनाने के उपकारणों में 04 ड्रम लोहा ,4 हाड़ी मिट्टी, 02 सिल्वरनुमा धातु के पाइप, 04 छोटे काले हरे प्लास्टिक पाईप, 01 प्लास्टिक का छोटा डिब्बा बरंग सफेद, 02 प्लास्टिक की बाल्टी, एक प्लास्टिक का कीप बरंग सफेद के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर 12000 ली0 लहन व 1100 ली0 लहन नष्ट किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर चौहान,उ0नि0 मुकेश मिश्रा,कानि0 जीवन फुलेरा,कानि0 विजेन्द्र नेगी, कानि0 नवीन राम, कानि0 कैलाश राम आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
