module: a; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Night; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 57.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~25: 0.0; ?
काशीपुर। 8 जून 2025 खेत से पानी लगाकर घर लौट रहे व्यक्ति को रोड के किनारे खड़े सांड ने हमला कर दिया इस दौरान सेंड ने उपरोक्त व्यक्ति को कई बार उठा उठा कर पटका जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया साथ में आ रही पत्नी ने एक डंडे की मदद से पति को सांड के हमले से जब तक बचाया तब तक सांड ने उसके पति को बुरी तरह लहू लुहान कर दिया घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि कुंडेश्वरी निवासी हरेंद्र कुमार 54 वर्ष पुत्र सुंदरलाल शुक्रवार प्रात करीब 7:00 बजे अपनी पत्नी भावना देवी के साथ खेत पर पानी लगाकर घर लौट रहा था कि जैसे ही वह कुंडेश्वरी में हरि ब्रेकर्स के पास पहुंचा तभी रोड के किनारे खड़े एक सांड ने अचानक उसे पर हमला कर दिया इस दौरान सेंड में उसे उठा उठा कर जमीन पर कई बार पटका जिससे वह लहूलुहान हो गया इस दौरान उसकी पत्नी भावना देवी ने एक डंडे की मदद से शोर मचाते हुए सांड से अपने पति को बचाया परंतु इतने सांड ने उसके पति को पटक पटक कर खून से लटपट कर दिया। परिजनों ने 108 सेवा के मध्य घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
