काशीपुर। 9 जून 2025 गुरुजी की शहादत को याद करते हुए भीषण गर्मी में आम जन को राहत देने के लिए रोड के किनारे मीठे जल की छविल लगाई गई। सुबह 10:00 बजे से शाम करीब 5:00 तक भीषण गर्मी में लोगों ने मीठा छबील पीकर राहत महसूस की। बता दे की

पिनाकल इमीग्रेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर हरप्रीत सिंह और सनमीत कौर बाजवा के सौजन्य से केनरा बैंक आवास विकास के पास गुरु जी की शहादत की याद में जबकि इस समय गर्मी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है ऐसे समय में मीठे जल की छबील लगाई गई और संगत को मीठे जल का प्रसाद वितरण किया गया। जिसे पीकर लोगों ने राहत महसूसकी।
संगत ने बढ़ चढ़ कर गर्मी में मीठे जल का प्रसाद ग्रहण किया और गुरु जी को याद किया और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने भी संगत की सेवा की इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, सनमीत कौर ,मुख्तियार सिंह, बाबा प्रशांत सिंह, कार्तिकेय तोमर, नीरज कुमार, और संदीप, अनमोल सिंह ,जगन सिंह, भगवंत कौर ,त्रिलोचन कौर ,अमानत कौर आदि काफी संख्या में संगत मौजूद रही।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
