काशीपुर। 13 जून 2025 पूर्व संसदीय, वित्त मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंद्रा हिरदेश की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पार्टी में उनके योगदान पर चर्चा की। बता दें कि कांग्रेस नेत्री पूर्व संसदीय वित्त मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हिरदेश का 13 जून 2021 को असमिक निधन हो गया था प्रत्येक वर्ष उन्हें याद करते हुए 13 जून को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाते हैं।

बता दे की महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने उसकी गुड़िया एनडी तिवारी नवचेतना भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राजनीतिक जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस और उत्तराखंड राज्य में उनका योगदान उत्तराखंड की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, प्रदेश सचिव अरुण चौहान, मनोज जोशी, उमेश जोशी एडवोकेट, मंसूर अली मंसूरी, मुशर्रफ हुसैन, अनीस अंसारी, अर्पित मेहरोत्रा,संदीप सहगल,विनोद होंडा, पार्षद अब्दुल कादिर, आदि उपस्थित थे
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
