काशीपुर। 13 जून 2025 कोतवाली पुलिस ने न्यायालय मैं तारीखों पर उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय से जारी वारंटो के आधार पर दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दे की कोतवाली पुलिस ने विभिन्न माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानतीय आदेशिकाओं के अनुपालन में आज दिनांक 13-06-2025 को वारण्टी अमन वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा निवासी शुगर मिल रोड काशीपुर तथा नितिन पुत्र स्व0 लाल निवासी होली चौक टाण्डा उज्जैन काशीपुर जो काफी समय से फरार चल रहे थे, चौकी टाण्डा उज्जैन कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील सुतेड़ी,हे0का0 प्रमोद कुमार,का0 दिनेश त्यागी आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
