जसपुर। 17 जून 2025 प्रधानमंत्री के 11 वर्ष के कार्यकाल को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें देश भर में किए गए विकास कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए सर्व समाज से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।

बता दें कि जसपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा बैल जोड़ी में विकसित भारत 11 साल बेमिसाल भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम में ग्राम सभा मे भाजपा नेता डॉ यूनुस चौधरी द्वारा चौपाल सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ यूनुस चौधरी ने कहां की देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए-नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि जब से देश की कमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ में है तब से देश मैं जो तरफ विकास हुआ है आप किसी भी क्षेत्र में चले जाओ जिधर आप जाओगे उधर जाने के लिए नेशनल हाईवे तथा सिक्स लाइन फोर लाइन पर तेजी से देश भर में कार्य हुआ है यही नहीं आज हर गरीब को आसानी से मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिल रहा है जिसके तहत गरीब परिवारों के व्यक्तियों के कच्चे मकान सरकार ने पक्के मकान कर दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में चोतरफ़ा विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्थित कार्यक्रम में इंतजार हुसैन प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिला अध्यक्ष हाजी रिजवान, शाहनवाज खान, फारूक खान, और पूर्व प्रधान अब्दुल सलाम, शेर मोहम्मद, महबूब हुसैन, हाजी मोहम्मद फारूक चौधरी, असलम अल्वी, जबर अली, पूर्व उप प्रधान नमन सिंह धामी, धर्मपाल, लियाकत अली चौधरी, इमाम अली, नवाब अली, मोइनुद्दीन, जाहिद ,मुखिया नूर हसन, और समस्त ग्राम सभा बैलजोड़ी के बीडीसी मेंबर आदि उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
