काशीपुर। 19 जून2025 पुलिस ने किसानों की पानी की मोटर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने 13 अलग-अलग कंपनियों की पानी की मोटरे बरामद की हैं। घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में किसानों के जंगल के खेतों में लगी पानी की मोटर चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी तथा 12 जून को मलकीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी जुड़ का नंबर एक कुंडेश्वरी काशीपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उसके जंगल के खेत में पानी लगाने वाली मोटर को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए हैं उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर घटना का खुलासा करने को लेकर टीम का गठन किया।

उन्होंने बताया कि मामले का किसानों से जुड़ा होने के कारण इस प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस ने देखा कि घटना स्थलों पर आसपास कहीं पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं थे जिससे पुलिस को चोरों को खोजने में बड़ी दिक्कत हुई उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोपनीय तरीके से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। गहन पड़ताल के बाद, पुलिस ने दो संदिग्धों, गुरजीत सिंह उर्फ गित्तू पुत्र त्रिलोचन सिंह और भजन सिंह पुत्र नत्थन सिंह, निवासीगण गोविंदपुर कुण्डेश्वरी काशीपुर उधम सिंह नगर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर, पुलिस ने विभिन्न कंपनियों और रंगों की 13 पानी की मोटरें बरामद कीं। इन 13 मोटरों में से 02 मोटरें उपरोक्त अभियोग से संबंधित थीं, जबकि शेष 11 अन्य मोटरों को धारा 35/106 BNSS में कब्जे पुलिस लिया गया है, जिनकी तस्दीक की जा रही है। आगे उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपने अपराध करने के तरीके का खुलासा किया। वे दिन और शाम के समय सुनसान और अकेले खेतों की रेकी करते थे, जहां पानी की मोटरें लगी होती थीं। अंधेरा होने पर मौका पाकर वे इन मोटरों को चोरी कर लेते थे और आस-पास के जंगलों में छिपा देते थे। बाद में, सही मौका देखकर वे इन चोरी की मोटरों को अच्छे दामों पर बेच देते थे। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे मोटर खोलने का काम शाम 08:00 बजे से 11:00 बजे के आसपास करते थे ताकि किसी को कोई शक न हो बरामदगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में धारा 3(5)/317 (2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। चोरों द्वारा चोरी की गई मोटरों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा,उपनिरीक्षक श्री संतोष देवरानीउपनिरीक्षक श्री देवेंद्र सामंत,कांस्टेबल जगदीश पपनै,कांस्टेबल किशोर फर्त्याल,कांस्टेबल वीरेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
