रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। 11 दिसंबर 2020 आयुष चिकित्सकों को सर्जरी करने की अनुमति देने से नाराज डॉक्टरों ने आज रामनगर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक का आयोजन किया। बता दें कि प्रेस को जारी अपने विज्ञप्ति में डॉ आशुतोष तिवारी ने बताया है कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आई डी ए )की काशीपुर शाखा के सभी सम्मानित चिकित्सक रामनगर रोड स्थित होटल में एकत्र हुए।

इस दौरान डॉक्टरों द्वारा सरकार की आयुष चिकित्सकों को सर्जरी करने की अनुमति देने का पुरजोर विरोध करते हुए एक दिवस का कार्य बहिष्कार किया ।इसमें नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों के बीच मिक्सोपैथी के खिलाफ विचार विमर्श हुआ। इस प्रदर्शन में डॉ आलोक टंडन, डॉ निकेत मेहरोत्रा, डॉ सौरभ अग्रवाल, डॉ शशांक नागर ,डॉ अंकित जिंदल, डॉ अमनदीप सोडी, डॉ ईशु अग्रवाल, डॉ वरुण, डॉ विकास, डॉ संजय चक्रवर्ती, डॉ आशुतोष तिवारी ,डॉ सुधीर, आदि डॉक्टर मौजूद थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
