गदरपुर। 21 जून 2025 थाना गदरपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर प्रतिबंध वन्य जीव 82 कछुए ले जाते घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दें कि प्रतिबन्धित वन्य जीवों की तस्करी करने के के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम ने अलखदेवी बॉर्डर पुलिया के पास से एक व्यक्ति शिवा कुमार पुत्र बनवारी कुमार निवासी टाण्डा बंजरा सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, को वाहन मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस बिना नं0 प्लेट में दोनों तरफ प्लास्टिक के कट्टों में 82 अदद जिन्दा छोटे व बड़े प्रतिबन्धित कछुवों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी माल के आधार पर मुकदमा FIR N0. 169/ 2025 U/S 9/51/48 A वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अभियोग दर्ज कराया गया । वन विभाग की टीम द्वारा उक्त संबन्ध में प्रमाण पत्र दिया गया व उक्त कछुवो का भारतीय मृतु शल्क Indian Soft SheltedTurtle प्रजाति के रुप में की गयी है। जिसका वैज्ञानिक नाम Lissemys Panctata जो वन्य – जीव संरक्षण अधिनियम – 1972 की अनुसूची – I Yei -2 के क्रमांक -8 में दर्ज होना बताया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्क्ष प्रभारी मुकेश मिश्रा, उ0नि0 नीमा बोहरा,काo 1312 कुन्दन सिंह, कानि0 1114 कुन्दन सिंह, शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
