जसपुर। 22 जून 2025 तृतीय पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही ग्राम पद के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं।तो वही जसपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर में भी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ताहिर चौधरी ने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन बसई चौराहे पर स्थित अपने निवास पर किया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर के ग्रामीणों को एकत्रित करके उनके समक्ष अपना पक्ष रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने ताहिर चौधरी को फूल मलाई पहनकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान ताहिर चौधरी ने कहा कि वह ग्राम पंचायत की दुर्दशा को देखते हुए चुनाव मैदान में हैं। क्योंकि पिछले 10 वर्षों से ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर में जिस तरह से विकास कार्य होने चाहिए थे उस प्रकार से विकास कार्य नहीं हुए हैं उन्होंने उदाहरण देते हुएं कहा कि गांव की मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है इसके अलावा गांव में कोई रास्ता ऐसा नहीं है जो इस समय क्षतिग्रस्त ना हो आगे उन्होंने कहा कि गांव के पानी का लिकास बिल्कुल बंद है।

वह राजनीति करने के उद्देश्य से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि क्षेत्र का विकास करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में है और यदि ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर की जनता ने चुनकर उन्हें आशीर्वाद दिया तो वह क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प करना तथा ग्राम पंचायत के पानी के लिकास के लिए बड़े नालों की व्यवस्था करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।ताहिर चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह उन्हें सिर्फ एक बार मौका दें वह दिखाएंगे कि क्षेत्र का विकास किस तरह से होता है। इस मौके पर रिजवान चौधरी, मासूम चौधरी,नईम चौधरी, सादिक ठेकेदार, यासीन मिस्त्री, नबी जान शाह, इरशाद अली, आसिफ चौधरी, मोहम्मद असलम, नसीम ठेकेदार, जमाल हाजी जी, मोहम्मद हनीफ,मेहंदी हसन ठेकेदार, के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
