काशीपुर। 23 जून 2025 कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए पानी की छबील वितरण करने का कार्यक्रम इस बार बाजपुर रोड स्थित हीरो शोरूम पर किया जाएगा । बता दे की

पूर्व राज्यमंत्री व काशीपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश मल्होत्रा की हृदय गति रुकने से 24 जून 2020 को आश्मिक मृत्यु हो गई थी।

पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री मुकेश मेहरोत्रा की पांचवीं पुण्यतिथि पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छबील एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार, 24 जून को प्रातः 11.30 बजे बाजपुर रोड पर स्थित होटल गौतमी हाइट्स के बराबर में स्थित हीरो शोरुम पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए स्व. मुकेश मेहरोत्रा की धर्मपत्नी श्रीमती वीना मेहरोत्रा एवं पुत्र अर्पित मेहरोत्रा द्वारा समस्त प्रियजनों को कार्यक्रम में समयानुसार सादर आमंत्रित होने का आग्रह किया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
