काशीपुर। 24 जून 2025 पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय श्री मुकेश मेहरोत्रा की पांचवी पुण्यतिथि पर शरबत व चने वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अवसर पर ‘मुकेश मेहरोत्रा फाउंडेशन’ की भी शुरुआत की गई है जो समाज सेवा और जनकल्याण के उनके सपनों को आगे बढ़ाएगा।

बता दें कि 24 जून 2020 को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा का हृदय गति रुकने के कारण अश्मिक मृत्यु हो गई थी। उनको याद करते हुए प्रति एक वर्ष उनके सपुत्र अर्पित मेहरोत्रा तथा उनकी धर्म पत्नी के द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

कार्यक्रम से पूर्व मेहरोत्रा परिवार एवं कांग्रेस जनों द्वारा स्वर्गीय मुकेश महरोत्रा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र के विकास के लिए स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा का योगदान सदैव याद किया जाएगा।

अपने क्षेत्र और समाज के लिए स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा का परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए रीढ़ माना जाता है।

उनके द्वारा किए गए विकास कार्य एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत रखने के लिए उनका योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। तो वही युवा नेता अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय श्री मुकेश मेहरोत्रा जी के आज पुण्यतिथि के अवसर पर छबील वितरण कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही उनकी 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘मुकेश मेहरोत्रा फाउंडेशन’ की शुरुआत की गई है। जो समाज सेवा और जनकल्याण के उनके सपनों को आगे बढ़ाएगा। यह फाउंडेशन उनके सेवा-भाव, करुणा और समाज के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का एक छोटा प्रयास है।

इस मौके पर स्वर्गीय मुकेश मल्होत्रा की धर्मपत्नी श्रीमती बीना मेहरोत्रा पुत्र अर्पित मेहरोत्रा, श्रीमती नवदीप मेहरोत्रा , राकेश महरोत्रा,खुशबू सचदेव,कुंवर सचदेव, आदिया मेहरोत्रा, नौनिध मेहरोत्रा , स्वस्तिका सचदेव, अदवेत मेहरोत्रा, विनोद शर्मा, एडवोकेट उमेश जोशी, जितेंद्र सरस्वती महेंद्र बेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी ,संजय चतुर्वेदी, अज्जू खान, मोहम्मद आसिम, दानिश चौधरी, सुभाष पाल,संदीप सहगल एडवोकेट, सुरेश शर्मा जंगी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अशोक सक्सेना, संजय रावल, मनोज जोशी एडवोकेट, अपूर्व मेहरोत्रा, सुधीर मेहरोत्रा, हाजी कमर आलम, उमा वात्सल्य, अलका पाल, विमल गुड़िया, डॉ. राकेश कश्यप, विजय चौधरी, महेन्द्र लोहिया, गौतम मेहरोत्रा, जय सिंह गौतम, मुशर्रफ हुसैन, सुशील भटनागर, महेन्द्र चौधरी, तरूण लोहनी, शरद मेहरोत्रा, शफीक अहमद अंसारी, महेंद्र लोहिया, पूजा सिंह, अजीता शर्मा, स्वतंत्र मेहरोत्रा, ब्रह्मा सिंह पाल, डॉक्टर अशफाक, सहित तमाम विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
