काशीपुर 25 जून 2025 कुंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के खिलाफ जन जागरूक अभियान चलाकर आम जनता को जागरूक किया।

बता दे की नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर तथा अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस क्षेत्र अधिकारी काशीपुर के निर्देश पर जिले भर में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में 12 जून से 26 जून तक राष्ट्रीय स्तर पर नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। उसी क्रम में कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के आदेश के अनुपालन में चौकी मंडी थाना कुंडा पुलिस द्वारा बैनर, फ़ेल्क्सी आदि के साथ नशा छोड़ो जीवन से जन जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगो को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए लोगो को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराकर नशा ना करने की सपथ दिलाई गई। इस मौके पर मंडी चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल सुमित कुमार,के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
