काशीपुर। 28 जून 2025 रात में सरपट दौड़ रहे डंपर ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से आनियंत्रित होकर रोड के बीच में बने डिवाइडर पर चढ़ गया हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दे की रात्रि करीब 3:00 बजे डंपर के ड्राइवर को नींद की झपकी लगने के अचानक आनियंत्रित होकर महाराणा प्रताप चौक के निकट राधेश्याम बिल्डिंग के सामने डिवाइडर पर चढ़ गया।

गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जिस तरह से रात के अंधेरे में खाली ओर ओवरलोड डंपर रोड पर सरपट दौड़ रहे हैं।किसी डंपर पर नंबर प्लेट लगी होती है तो कुछ डंपर उनमें बिना नंबर प्लेट के भी सड़क पर दौड़ रहे होते हैं। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को डंपर कुचल कर निकल जाए तो सोचिए क्या हो सकता है।क्योंकि डंपर पर तो नंबर प्लेट ही नहीं है तो उन्हें पकड़ने वाला कौन होता है।आखिर पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा। बताया जाता है कि डंपर उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा से आया था जो रामनगर जा रहा था रास्ते में डिवाइडर पर चढ़ने के कारण डंपर क्षतिग्रस्त हो गया कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को रास्ते से हटाकर टांडा उज्जैन पुलिस चौकी के निकट खड़ा कर दिया गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
