module: a; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Night; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 70.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~25: 0.0; ?
जसपुर। 29 जून 2025 तृतीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होते ही ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत पद पर उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं तो वही महेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर ने जिला पंचायत सदस्य पद पर 34 सर्वर खेड़ा से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है। जिसके लिए मोनू ठाकुर ने अपना चुनाव कार्यालय हरियावाला,बसई चौक पर खोला है।

कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, तथा समाज सेवी हाजी इरशाद अली तथा फईम सिद्दीकी inने कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान अपनी बात रखते हुए जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे मोनू ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका चुनाव लड़ने का बिल्कुल भी मन नहीं था।

मोनू ठाकुर ने कहा कि वह चुनाव मैदान में चुनाव जनता के लिए लड़ रहे हैं क्योंकि पूर्व में जितने भी जिला पंचायत सदस्य रहे उन्होंने क्षेत्र का विकास नहीं किया।

क्षेत्र में सड़के टूटी हुई पड़ी है प्रत्येक गांव में जल भराव की समस्या है इसके अलावा अनेकों ऐसी समस्याएं हैं जो केवल जिला पंचायत सदस्य होने के बाद ही हल हो सकती हैं। यदि पूर्व जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र का विकास करते तो क्षेत्र में सड़क टूटी हुई नहीं होती,और क्षेत्र में जल भराव जैसी समस्या नहीं होती।

उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र का विकास करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं और क्षेत्र का विकास करेंगे उन्होंने कहा कि मैं आपके बीच का आपका बेटा आपका भाई और आपका दोस्त हूं जो आपके हर सुख दुख में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। जिला पंचायत पद के प्रत्याशी मोनू ठाकुर ने आगे कहा की आप लोग मुझे सिर्फ 28 दिन दे दो मैं आपके साथ पूरे 5 वर्ष कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपने पिछले जिला पंचायत सदस्यों के काम को भी देखा है सिर्फ एक बार मुझे चुनकर जिला पंचायत सदस्य बना दो मैं क्षेत्र का विकास इस तरह से करूंगा की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। इस मौके पर अनिल वर्मा, डॉक्टर बाटला,नरपत सिंह, सोनू ठाकुर, मतलब अहमद, जुल्फिकार हुसैन ,रवि ,आदेश सिंह,सतपाल सिंह, हसनैन, यश चौहान, सतपाल सिंह, इमरान,तौफीक अहमद, विक्की ,शाहरुख, शहादत ठेकेदार, वसीम अहमद, के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
