module: a; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (0.6259259, 0.6259259); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Auto; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~25: 0.0; ?
जसपुर। 4 जुलाई 2025 तृतीय पंचायत चुनाव में अब प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। तो वही भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद पर 34 सर्वर खेड़ा से साहिब खान को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान जिला अध्यक्ष तथा जिला सचिव को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर साहब का चित्र देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार साहिब खान ने ग्राम इस्लामनगर वसई में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिसमें भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी एवं जिला सचिव के द्वारा भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की नीतियों को जनता के समक्ष रखा।


इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार ओर कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस समय एक समाज के पीछे पड़ी हुई है उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश का विकास नहीं कर रही है बल्कि आम जनता को धार्मिक मुद्दों पर भटकाकर सत्ता पर राज कर रही है।

उन्होंने कहा कि शायद मुस्लिम समाज को किसी बात का खतरा होगा जो मुस्लिम समाज खामोश है।उनको अपने बच्चों का पालन पोषण करना है उन्होंने कहा जब तक आप खामोश हो तब तक आपका शोषण होता रहेगा जब तक आप कांग्रेस के साथ हो तब तक आपका शोषण होता रहेगा क्योंकि कांग्रेस आपकी आवाज नहीं उठा रही अगर इस समय कोई पार्टी आपकी आवाज उठा रही है तो वह भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी मुसलमानों और दलित समाज की आवाज को उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले रुद्रपुर में विधायक के द्वारा मुसलमान को सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहे गए जिसका जवाब तुम्हारे भाई सत्येंद्र कुमार ने दिया जो बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसके लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि वह अभी-अभी जेल से छूटकर सीधे आपके कार्यक्रम में पहुंचे हैं आपसे अपनी बात रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस बार मौका बहुत अच्छा है 34 सर्वर खेड़ा से हमारी बहन साहिब खान भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई हैं 34 सर्वर खेड़ा सीट पर दलित समाज और मुस्लिम समाज का दबदबा है अगर दोनों समाज के लोग मिलकर बहन साहिब खान को चुनकर जिला पंचायत सदस्य बनाएंगे तो जीतने के उपरांत मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वह जिला पंचायत क्षेत्र में विकास के नए आयाम लिखेगी।आगे उन्होंने वादा करते हुए कहा की जीतने के उपरांत साहिब खान प्रत्येक ग्राम पंचायत में सार्वजनिक मीटिंग करके आम जनता की समस्याओं का निदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अब साहिब खान अकेली खड़ी नहीं है।उनके साथ भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी है और यहां पर बैठे सभी लोग जिम मैं उत्साह देख रहा हूं वह पूरे जोर शोर से चुनाव मैदान में है और निश्चित तौर पर जीत हासिल कर दम लेंगे। जिस मौके पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी समर खान जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार, जिला सचिव शादाब सिद्दीकी, पूर्व जिला सचिव इकबाल खान, पूर्व कुमाऊँ मंडल प्रभारी रजत सागर, विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार, शाहिद चौधरी, अकबर अली चौधरी, हाफिज शाकिर हुसैन, मोहम्मद यूनुस ,मोहम्मद हाशिम, नजाकत अली, मोहम्मद आसिम, शाहिद मिस्त्री, अली हसन, मोहम्मद रफी, मोहम्मद हनीफ, फतेह अली, फुरकान अली, हाजी अब्दुल हसन, हाजी मोहम्मद राहिल, इमरान अली जितेंद्र कुमार ,उस्मान सलमानी, अनीश उर्फ़ पप्पू, नबी रजा के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
