जसपुर। 6 जुलाई 2025 ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर से ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी ने प्रेस को जारी अपने बयानों में जनता से अपील करते हुए कहा कि वह ग्राम प्रधान पद पर चुनाव ग्राम पंचायत की बदहाली को देखते हुए लड़ रहे हैं।

बता दें कि ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ताहिर चौधरी ने ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर मझरा की जनता से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ एक बार उन्हें चुनकर ग्राम प्रधान बना दें। तो वह क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य करेंगे जिसमें सबसे पहले वह ग्राम इस्लामनगर के मुख्य मार्ग का 10 माह के अंदर निर्माण कार्य करेंगे इसके अलावा ग्राम पंचायत में पानी के लिकास को लेकर 1 बड़ा पानी का नाला गांव के मुख्य मार्ग से नदी तक पास कराकर निर्माण कार्य करेंगे।

इसके अलावा एक बड़ा नाला ईदगाह से नदी तक बनबाएगे जिससे कि गांव में जल भराव की समस्या का हल होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाली तमाम सड़कों का जो इस समय क्षतिग्रस्त हैं उनका कायाकल्प किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि जो मेरी माताएं और बुजुर्ग वृद्ध व्यक्ति हैं जिनकी 60 वर्ष उम्र होने पर ग्राम प्रधान बनने के तुरंत बाद पहली मीटिंग में सभी की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करा दूंगा जिससे कि बुजुर्ग माता-पिता को सरकार की पेंशन योजना आसानी से मिलती रहेगी। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ग्राम पंचायत में राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय बसई का 1 वर्ष के अंदर सरकार से इंटर कॉलेज करने की मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी जिससे कि हमारी बहन बेटियां हाई स्कूल करने के बाद गांव के ही स्कूल में इंटर तक पढ़ाई कर सकें। आगे उन्होंने कहा कि यह सभी काम वह तब कर सकते हैं जब वह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान होंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर माजरा तथा बसई चौराहे के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ एक बार उन्हें ग्राम प्रधान पद पर चुनकर ग्राम प्रधान बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर विजई बनाएं जिससे कि ग्राम सभा का चौतरफा विकास हो सके।




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
