काशीपुर। 7 जुलाई 2025 सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की अज्ञात कैंटर से ओवरटेक करते समय टक्कर लगने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि अमित कुमार 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चंद्र भूषण शनिवार रात करीब 10:50 बजे नैनी पेपर मिल से ड्यूटी करके अपनी मोटरसाइकिल से काशीपुर जा रहा था कि जैसे ही वह पछाना पुल पर पहुंचा तभी कैंटर के चालक ने ओवरटेक करते समय उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर का चालक कैंटर को तेज गति से दौड़ते हुए काशीपुर की तरफ भाग गया जबकि दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
