module: a; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Auto; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 70.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~25: 0.0; ?
काशीपुर। 10 जुलाई 2025 दो मंजिला मकान पर पाढ़ पर चढ़कर टाइल्स लगा रहे दो लोग पाढ़ टूटने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। मकान के मालिक ने राजमिस्त्री और मजदूर को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

जिन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक ग्राम लालपुर थाना भगतपुर मुरादाबाद निवासी विजय पाल पुत्र पप्पू सिंह व ग्राम बुढानपुर थाना भगतपुर मुरादाबाद निवासी सतपाल पुत्र चमन सिंह शिवालिक कालोनी स्थित एक दो मंजिला मकान में पाढ़ पर चढ़कर टाइल्स लगा रहे थे। इस दौरान अचानक पाढ़ टूटने से दोनों नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक होने पर उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
