module: a; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (0.25648147, 0.25648147); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Auto; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 114.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~25: 0.0; ?
काशीपुर। 10 जुलाई 2025 जनरल स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान और नगदी जलकर राख हो गई सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आज पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।


बता दे की मुरादाबाद रोड स्थित गंगापुर चौराहे पर चौधरी ढाबे के निकट मुनींद्र सिंह पुत्र जसराम सिंह निवासी गंगापुर की जनरल स्टोर की दुकान थी जिसमें फोटो स्टेट की मशीन इनवर्टर और कंप्यूटर तथा फ्रिज के साथ लाखों की नगदी तथा दुकान में भारत जर्नल स्टोर का सामान जलकर खाक हो गया। जब तक दुकान के मालिक को पता लगा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुकान के स्वामी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि उसने 15 वर्ष पूर्व वीडियोकॉन फैक्ट्री के सामने जर्नल स्टोर की दुकान खोली थी जिसमें लाखों रुपए का समान और नगदी रखी हुई थी।

रोज की भांति पर है बृहस्पतिवार रात को दुकान बंद करके अंदर घर में सोने चला गया था जब वह रात को करीब 4:00 बजे घर के बाहर निकाल कर आया तो उसने देखा की दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा था उसने ताला खोलकर जब दुकान का शटर खोला तो आपकी लपटे दुकान से निकल रही थी इसके बाद उसने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी और आग बुझने लगे। उन्होंने बताया कि अग्नि सामान के कर्मचारियों के द्वारा और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई है परंतु दुकान का कोई भी सामान नहीं बच पाया उसने बताया कि दुकान में लगभग साढे चार लाख रुपए का सामान और रुपए रखे हुए थे जो जलकर राख हो गए हैं उसने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह गरीब व्यक्ति है और अपने परिवार का पालन पोषण दुकान चला कर कर रहा था अब दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया है उसने कहा कि सरकार उसकी आर्थिक रूप से मदद करें जिससे कि वह फिर से अपनी दुकान खोल सके और अपना और अपने बच्चों का पालन पोषणकर सके।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
