काशीपुर। 11 जुलाई 2025 तृतीय पंचायत चुनाव में जनप्रतिनिधियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है तो वही ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर से प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी ने भी घर-घर जाकर जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़े वादे किए हैं। साथ ही जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान उनके पक्ष में करके विजय दिलाने की अपील की।

बता दे की ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर से प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी ने बसई चौराहा मंजर तथा इस्लामनगर में घर-घर जाकर जनता से वोट देने तथा सपोर्ट कर उन्हें इस बार प्रधान पद पर चुन कर ग्राम प्रधान बनाने की अपील करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर विकास के मामले में पिछड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक बार उन्हें मौका दिया जाए जिससे कि वह ग्राम पंचायत के विकास में अपनी भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि इस समय ग्राम पंचायत में सड़के टूटी हुई हूं जिधर देखो उधर कूड़े के ढेर के अंबार लगे हुए हैं। गांव में पानी का लिकास बिल्कुल बंद है क्योंकि पूरी ग्राम पंचायत में कही भी पानी के लिकास को लेकर नाले नहीं बनाए गए जिससे गांव का पानी रास्तों में और खेतों में भर जाता है।

जबकि बड़े नाले बने हुए होते तो पानी नदी में जाता उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ एक बार ग्राम प्रधान बना दो मुझे सिर्फ आप अपने 17 दिन दे दो मैं आपके साथ 5 वर्ष कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा मुझे आप अपना अमूल्य वोट भी दें और अपनी सपोर्ट भी करे। आगे उन्होंने कहा कि और भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जो चुनाव में आपको बड़े-बड़े प्रलोभन देंगे परंतु आपको उनके बहकावे में नहीं आना है क्षेत्र का विकास की तरफ कदम बढ़ाना है।





सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
