जसपुर। 11 जुलाई 2025 जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे जनप्रतिनिधि चुनाव प्रचार में जुट गए हैं तो वही जिला पंचायत सदस्य के पद पर 34 सर्वर खेड़ा से चुनाव लड़ रहे लखविंदर सिंह मैं अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह घर-घर जाकर आम जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।बता दें कि शुक्रवार देर शाम जिला पंचायत पद के प्रत्याशी लखविंदर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ हरियावाला ग्राम पंचायत मैं घर घर जाकर जनसंपर्क कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि वह जिला पंचायत क्षेत्र 34 सर्वर खेड़ा से जिला पंचायत पद के उम्मीदवार हैं और चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में सड़के टूटी पड़ी हैं नालियों का गंदा पानी बीच सड़क पर चल रहा है।

गरीब ग्रामीणों के पास रहने के लिए पक्के मकान भी नहीं है और घर में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है उन्होंने सर्वारखेड़ा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर तंज करते हुए कहा कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य के द्वारा अगर क्षेत्र का विकास किया होता तो आज क्षेत्र की यह दुर्दशा नहीं होती।और एक बार फिर वह चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने जनसंपर्क के दौरान जनता से वादा करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की सड़क बनवाएंगे साथ ही पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान दिलाएंगे इसके अलावा भी राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याण योजनाओं से क्षेत्र की जनता को लाभांत करेंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता उन्हें एक बार मौका देकर जिला पंचायत सदस्य के पद पर विजय दिलाई जिससे कि क्षेत्र का चौतरफा विकास वह कर सकें। तो वही लखविंदर सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र में घूम रहे हैं जिस गांव में वह जा रहे हैं वहां पर सड़क टूटी हुई पड़ी हैं नालियों का पानी सड़क में चल रहा है क्षेत्र का विकास पिछले 5 वर्षों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के द्वारा नहीं कराया गया है उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा की बिजली पानी शिक्षा सड़क आदि समस्याओं का समाधान वह जीतने के उपरांत अति शीघ्र करेंगे। आगे उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह उनके पुत्र लखविंदर सिंह जो की 34 सरवर खेड़ा से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहा है उसे ज्यादा से ज्यादा वोट ओर अपनी सपोर्ट देकर विजय बनाएं जिससे कि जीतने के बाद वह क्षेत्र का विकास कर सके।





सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
